MP Cop News: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से आठ अधिकारी रिटायर्ड

Share

MP Cop News: परिजनों की मौजूदगी में आयोजित भावुक क्षण में कमिश्नर ने किया सम्मानित

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय और राजधानी के तीन थानों के अलावा अन्य विभागों में पदस्थ आठ अधिकारी 31 अगस्त को रिटायर्ड हो गए। उनके लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय (MP Cop News) के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भावुक होते हुए अधिकारियों ने विभाग में मिले अनुभवों को साझा करते हुए आभार जताया। वहीं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विचार व्यक्त किए।

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर के अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला (ADCP Monika Shukla) समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। रिटायर्ड होने वाले अफसर माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से कहा कि दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आता है। इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। इसलिए अपने आपको हमेशा व्यस्त रखे। सेवाकाल के दौरान कोई सपने या योजना अधूरी हो तो उसे अवश्य पूरा करें। पुलिस परिवार को कभी भी जरूरत लगेगी तो वह बेझिझक उनसे सम्पर्क करेगा। सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस आयुक्त कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक रघुवीर सिंह ठाकुर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) में पदस्थ उप निरीक्षक गोपाल सिंह (SI Gopal Singh), पुलिस लाइन में पदस्थ कमल सिंह राजपूत, ऐशबाग (Aishbag) थाने में पदस्थ गनपत सिंह बड़ोदिया (Ganpat Singh Badodiya), पुलिस लाइन (Police Line) में पदस्थ उप निरीक्षक रमेश कुमार उबनारे (SI Ramesh Kumar Ubnare), सतपुड़ा भवन सुरक्षा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल, पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक डोलराज तिमिलसेना (ASI Dolraj Timilsena) और अवधपुरी (Awadhpuri)  थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामसिंह (ASI Ram Singh) को पुलिस कमिश्नर ने शॉल, श्रीफल के अलावा पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम के ठेका श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!