Bhopal Cyber Crime: दो सौ से अधिक खातों को फ्रीज कराकर बचा लिए 95 लाख रुपए, एक करोड़ रुपए की राशि फर्जी कंपनी बनाकर हड़पने की थी योजना

भोपाल। राजधानी के नूर-अस-सबाह होटल (Noor-us-Sabah Hotel) के खाते को हैकरो ने निशाना बनाया। जालसाजों ने एक करोड़ रुपए अपने खाते में ले लिए थे। उसके तुरंत बाद ही दो सौ से अधिक खातों में रकम ट्रांसफर होना शुरु हो गई थी। ऐसा करने के लिए जालसाजों (Bhopal Cyber Crime) ने एक कंपनी मिलती-जुलती बनाई थी जिसको नूर-अस-सबाह को भुगतान करना था। भोपाल सायबर क्राइम ने एक करोड़ में से 95 लाख रुपए की रकम को फ्रीज करा दिया है।
जिस कंपनी को रकम भेजी वह उन्हें मिली ही नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिलायबल ग्रुप (Reliable Group) के अकाउंटेंट संजय लाखोटिया (Sanjay Lakhotia) की तरफ से इस संबंध में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना 27 अगस्त को हुई थी। आरोपियों ने जिस संबंधित कंपनी को भुगतान होना था उससे मिलती-जुलती मेल आईडी और व्हाट्सएप बनाकर ग्रुप के बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली थी। ग्रुप की ओर से आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते में एक करोड़ रुपये आइएमपीएस के जरिए ट्रांसफर किए थे। जिस कंपनी को यह रकम भेजी उन्होंने बताया कि वह नहीं मिली हैं तो तुरंत रिलायबल ग्रुप के अधिकारी सक्रिय हुए। उन्हें जालसाजी का पता चला और 1930 में कॉल करके सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) की जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन घंटे के भीतर एक करोड़ रुपये देश के अलग-अलग राज्यों में खुले लगभग 200 खातों में रकम पहुंची थी। यह खाते असम, बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हैं। जालसाज करीब पांच लाख रुपये की निकाल चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द खबर देने पर फर्जीवाड़े की रकम आरोपियों के हाथों पर जाने से बच गई है। अभी तक इस संबंध में केस डायरी किसी थाने को नहीं भेजी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।