Bhopal News: हाथ पर चाकू लगने से बुरी तरह लहुलूहान पीड़ित, दुकान संचालक आरोपी

भोपाल। एक व्यक्ति को सिर्फ दो रुपए ज्यादा मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू मार दिया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
सिगरेट खरीदते समय हुआ विवाद
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार बंजारी निवासी राहुल चौहान (Rahul Chauhan) मोमोस का ठेला चलाते हैं। 22—23 अगस्त की दरमियानी रात करीब दो बजे वह अपने दोस्त रोमी के साथ घर लौट रहे थे। तभी महाबली नगर (Mahabali Nagar) स्थित आदित्य बंसोड़ (Aditya basod) की चाय दुकान पर वह सिगरेट (Sigrate) लेने रुका। राहुल चौहान का आरोप है कि दुकान संचालक 15 रुपये कीमत वाली सिगरेट के 17 रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसने विरोध जताया तो गाली-गलौज शुरु हो गई। आरोपी आदित्य बंसोड़ ने चाकू (Knife) से हमला कर दिया। वार सिर की तरफ किया गया लेकिन उसने बचने के लिए हाथ को आगे कर दिया। राहुल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 23 अगस्त को छुट्टी मिलने पर वह कोलार रोड थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। कोलार रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 517/26 दर्ज कर कार्रवाई की। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है और घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,