Bhopal News: दो युवकों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, दोनों ही घटनाओं को लेकर परिजन भी अचंभित

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। वहीं परिवार भी युवकों की तरफ से उठाए गए कदमों को लेकर हैरान हैं। वह भी मामले की जांच चाहते हैं और सच्चाई जानने के पक्ष में हैं।

मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय राजकुमार लोधी (Rajkumar Lodhi) कोलुआ में किराए के मकान में रहते थे। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले थे। वह एक कारखाने में ठेकेदारी का काम करते थे। वे लगभग आठ महीनों से तृप्ति उर्फ अमिता के साथ रहते थे। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि दो दिनों से रक्षाबंधन पर अमिता मायके जाने की इच्छा जता रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई थी। राजकुमार लोधी 23 अगस्त को शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद उसने अमिता को सामान देकर घर से बाहर निकाला और कमरे में फांसी लगा ली। इधर, परिहार चौराहे के पास किराए के मकान में रहने वाले 21 वर्षीय उदय साहू (Uday Sahu) ने भी 23 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर (Ashok Nagar) में रहता था। वह पत्नी के साथ परिवार से अलग रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 23 अगस्त को उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान उदय साहू ने कमरे में फांसी लगाई। पत्नी के लौटने पर घटना का पता चला। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग 50/51/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैजिक समेत 11 वाहन चोरी की रिपोर्ट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!