Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: लोडिंग वाहन चलाने का करता था काम, नशे में घर पहुंचा था

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। लोडिंग वाहन चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा करने से पहले उसका नशे की हालत में पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शराब के नशे में पहुंचा था घर

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय कृषक नगर (Krashak Nagar) निवासी विनोद कुशवाहा लोडिंग ऑटो (Loading Auto) चलाता था। 23 अगस्त की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी हालत को देखकर पत्नी ने विरोध किया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद कुशवाहा (Vinod Kushwah) अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची निशातपुरा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निशातपुरा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग 63/26 कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और शराब की लत की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: मेरे पास बहुत सारे काम अनुशंसा के लिए तीन दिन बाद आए: सीएमएचओ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!