Bhopal News: दो दिन पहले 74 बंगला के सांची पार्लर में हुई चोरी में पकड़े थे

भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने 74 बंगले के एक सांची पार्लर में चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें दबोचा गया उनकी भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाने को भी पांच महीने से तलाश थी। टीटी नगर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से गोविंदपुरा पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्रकरण की गिरफ्तारी के लिए रिमांड पर ले लिया।
जानलेवा हमला मामले में चल रहे थे फरार
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार 18-19 जून की दरमियानी रात आनंद विहार स्कूल (Anand Vihar School) के नजदीक 74 बंगला में सांची पार्लर(Sanchi Parlor) का ताला चोरों ने तोड़ दिया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में विनोद पाटील पिता उत्तम राव पाटील उम्र 46 साल ने दर्ज कराई थी। वे कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहते हैं। सांची पार्लर एकलव्य यादव (Eklavya Yadav) की है जिसको विनोद पाटील (Vinod Patil) ने किराए पर लिया था। इसी मामले की जांच में टीटी नगर (TT nagar) पुलिस को अभिषेक चौहान (Abhishek Chauhan) और दीपू चौहान (Deepu Chauhan) का सुराग मिला। दोनों रिश्तेदार भी है और मिसरोद और एमपी नगर थाना क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस को उनकी जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों आरोपियों ने मार्च, 2026 में जानलेवा हमला किया था। इस मामले में वे फरार भी चल रहे थे। पुलिस ने दो दिन पूर्व अभिषेक चौहान और दीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीटी नगर पुलिस की तरफ से गोविंदपुरा थाने को आरोपियों के फरार होने से संबंधित जानकारी भी बताई गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।