Bhopal News: मोबाइल गिरवी रखने को लेकर चल रहा था विवाद, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। चाकू से वार करके पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके की है। विवाद के पीछे गिरवी रखा गया मोबाइल है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करके चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरवी रखा मोबाइल वापस लेने को लेकर हुआ बवाल
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमले में हथाईखेड़ा पठार निवासी 33 वर्षीय सरोज यादव (Saroj Yadav) और उनका बेटा दुर्गेश यादव जख्मी है। सरोज यादव हॉस्टल में खाना बनाती हैं जबकि बेटा पुताई करता है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले आशीष नाम के युवक ने अपना मोबाइल (Mobile) दुर्गेश यादव (Durgesh Yadav) के पास गिरवी रखा था। 20 अगस्त की रात आशीष पैसे लेकर मोबाइल वापस लेने पहुंचा। दुर्गेश ने उसे पैसे जमा करने के बाद अगले दिन मोबाइल ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर शुरु हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आशीष कुछ देर बाद अपने साथ आनंद, निहाल और उदय को लेकर दुर्गेश के घर पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आशीष ने दुर्गेश पर चाकू (Knife) से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता महेश यादव (Mahesh Yadav) पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पति और बेटे को बचाने पहुंची सरोज के साथ भी झूमाझटकी की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से पिता-पुत्र को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया। पिपलानी थाना पुलिस ने सरोज की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला 868/26 दर्ज कर आशीष अहिरवार (Ashish Ahirwar), आनंद बाल्मीकि(Anand Walmiki , निहाल बाल्मीकि (Nihal Walmiki) और उदय बाल्मीकि (Uday Walmiki) को गिरफ्तार कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।