Rani Kamlapati GRP News: रोमियो लेन क्लब से निकलकर बंसल वन की पार्किग में एसिड से झुलसा व्यक्ति

Share

Rani Kamlapati GRP News: प्रबंधन के खिलाफ सफाई के दौरान सुरक्षा मानको को लेकर लापरवाही बरतने का आरेाप, रानी कमलापति पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया प्रकरण

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से एक व्यक्ति एसिड (Acid) से झुलस गया। यह घटना भोपाल (Rani Kamlapati GRP News) शहर के बंसल वन में स्थित पार्किग में हुई थी। घटना की जांच के बाद 20 अगस्त को रानी कमलापति जीआरपी ने बंसल वन प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एसिड डालकर सफाई कर रहे थे कर्मचारी

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार हादसे में श्रीकांत झा (Shrikant Jha) के पीठ, कंघे पर एसिड के संपर्क में आने के कारण त्वचा झुलसी है। घटना 25 जुलाई को हुई थी। उस दिन श्रीकांत झा रोमियो लेन क्लब (Romeo Lane Club) से निकलकर पार्किग में जा रहे थे। क्लब के बाहर सफाई कर्मचारी एसिड (Acid) डालकर सफाई कर रहे थे। वह यह देख नहीं सके और पैर फिसलने से वह सफाई के लिए फेंके गए एसिड में गिर गए। उन्होंने त्वचा में हो रही जलन को रोकने के लिए क्लब के रसोईघर में जाकर पानी डाला। इसके बाद उन्हें बंसल वन (Bansal One) में किसी तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद वे अपने साधनों से बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती हुए। उन्होंने घटना के संबंध में तमाम दस्तावेज पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की थी। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में आरोपी अज्ञात है। घटना को लेकर उस तारीख में मौजूद कर्मचारी और उनकी कंपनी को लेकर बंसल वन प्रबंधन से पत्राचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loan Fraud: लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज लेने के बाद किया फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!