Bhopal News: हिंदू लड़की को किडनेैप कर किया रेप

Share

Bhopal News: न्याय के लिए चक्कर काट रहे परिजनों की नहीं हुई सुनवाई तो थाना घेरा, जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी राजगढ़ जिले को भेजी गई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लव जिहाद (Love Jihad) का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान हिंदू संगठन के नेताओं और थाना प्रभारी राजन अहिरवार के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके केस डायरी राजगढ़ पुलिस को सौंप दी है।

विधायक के इशारों पर काम करने का लगाया आरोप

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अनस खान(Anas Khan)  एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) क्षेत्र में रहता है और खुलेआम घुम रहा है। इन आरोपों को लेकर थाना प्रभारी राजन अहिरवार (TI Rajan Ahirwar) ने बताया कि वे दबिश दे चुके हैं। संदेही अभी तक नहीं मिला है। इस कारण वहां विवाद की स्थिति बनी और क्षेत्रीय विधायक आरिफ मसूद (MLA Arif Masood) के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। काफी देर तक थाने के सामने हंगामा होता रहा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी अनस खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके राजगढ़ (Rajgarh) जिले के कुरावर (Kueawar) थाने में केस डायरी भेज दी गई। लापता युवती कुरावर इलाके की रहने वाली थी। उसके परिजन बेटी की तलाश करते हुए 20—21 अगस्त की दरमियानी रात थाने भी पहुंचे थे। लेकिन, पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी। थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का मामला कुरावर थाने को बता दिया गया था। लेकिन, वह वहां जाने की बजाय हिंदू संगठन के नेताओं के पास चले गए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पट्टे की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष

पूर्व विधायक ने तंज कसा

इधर, मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह (Former MLA Dhruv Narayan Singh) ने जहांगीराबाद थाने का घेराव को लेकर सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा ‘जागो हिंदू जागो’ उन्होंने लिखा कि विधायक का कार्यकर्ता अनस हिंदू नाबालिग को अगवा कर ले गया है। वह पूर्व में भी ऐसा ही पहले कर चुका है। उन्होंने विधायक का नाम न लेते हुए आगे लिखा कि ऐसे व्यक्ति को हिंदूओं के धार्मिक स्थल पर बुलाना न्यायोचित हैं। इन आरोपों को लेकर विधायक मसूद से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया। उनके पीएसओ ने फोन उठाया और बोले कि विधायक एक शोक सभा में गए हैं। एक घंटे बाद दोबारा संपर्क करने के लिए बोला गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!