Bhopal News: रंजिश का बदला लेने एसआरके यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट पर चढ़ा दी कार

Share

Bhopal News: सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज, पांच कार में सवार होकर आए थे दो दर्जन छात्र

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कार चढ़ाकर एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हालांकि भेापाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीर न मानते हुए साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पांच कार में सवार दो दर्जन से अधिक युवक हैं। दोनों ही पक्ष कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। जिनकी पुश्तैनी गांव से रंजिश चली आ रही है।

दो दर्जन से अधिक आरोपी कार से आए

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले में ओम चौबे (Om Chaubey) बुरी तरह से जख्मी है। उसके ऊपर ऑल्टो कार (Alto Car) चढ़ाकर हमला किया गया था। घायल होने के बाद उसे पहले मिसरोद स्थित सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Sagar Multi-Specialty Hospital) ले जाया गया। वहां इलाज में फीस सुनने के बाद उसके साथी भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) ले आए। यहां से मामला पुलिस थाने में पहुंचा था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने सूरज रघुवंशी  पिता मिथलेश सिंह रघुवंशी उम्र 28 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह रायसेन (Raisen) जिले के सिलवानी का रहने वाला है। फिलहाल कटारा हिल्स (Katara Hills) में किराए से रहता है। सूरज रघुवंशी एसआरके यूनिवर्सिटी (SRK University ) में एमए कर रहे हें। घटना 20—21 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। सूरज रघुवंशी (Suraj Raghuvanshi) ने बताया कि घटना से पहले वे ओम चौबे के साथ कार (Car) में घुम रहे थे। तभी आरोपी कौशिक रघुवंशी का उनके पास फोन आया। बातचीत करते हुए जख्मी ओम चौबे ने कैरियर कॉलेज (Career College) के पास बुला लिया। वहां पांच कार से दो दर्जन से अधिक आरोपी आए। उन्होंने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद ऑल्टो कार से आरोपी आया और उसने ओम चौबे पर कार चढ़ा दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सहायक लाल कुमरे (ASI Sahayak Lal Kumre) ने बताया कि अभी आरोपियों में कौशिक रघुवंशी (Kaushik Raghuvanshi), अस्मित रघुवंशी (Asmit Raghuvanshi), अभिषेक रघुवंशी उर्फ नाटो (Abhishek Raghuvanshi@Nato), अंशुल रघुवंशी (Anshul Raghuvanshi) का नाम पता चला है। इन चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा होने पर बलवा समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो बाइक आमने—सामने टकराई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!