Bhopal News: दो पिस्टल के साथ बदमाश को दबोचा

Share

Bhopal News: ईरानी डेरा में पुलिस वर्दी देखकर हो जाती है मुखबिरी, पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में जाल बिछाकर रखा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ईरानी डेरा से एक बदमाश को दबोचा गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने बकायदा जाल भी बिछाया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने की है। आरोपी बदमाश था और आस-पास पुलिस को देखकर उसे मुखबिरी हो सकती थी। इसलिए पुलिस ने एम्बुलेंस में बैठकर उसके आने का इंतजार किया।

तलाशी में मिली दो पिस्टल

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार नव जीवन कॉलोनी (Nav Jeevan Colony) के पास मैदान में एक युवक पिस्टल (Pistol) बेचने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में उसके आने का इंतजार किया। आरोपी बाइक (Bike) एमपी-04-एमएम-2486 पर सवार होकर आरोपी आया। उसे दबोचा तो उसने पूछताछ में अपना नाम खलील बेग पिता सलीम बेग उम्र 27 साल बताया। आरोपी गैस राहत कॉलोनी (Gas Rahat Colony) लाल क्वार्टर में रहता है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो दो पिस्टल बरामद हुई। आरोपी खलील बेग (Khalil Baig) ने पिस्टल जिससे ली थी उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। वह मूलत: नजीराबाद (Najirabad) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज करके दोनों पिस्टल के अलावा बाइक को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!