Bhopal Cyber Fraud: नौ व्यक्तियों के खाते से निकली पांच लाख, 66 हजार रुपए से ज्यादा की रकम , सायबर क्राइम में जांच के बाद आठ थानों में पहुंचे मामले

भोपाल। रील देखकर उसमें यकीन करना अब महंगा पड़ रहा है। इसके बावजूद सोशल मीडिया के उपभोक्ता यकीन करके जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal Cyber fraud) देहात क्षेत्र के बैरसिया थाने में पहुंचा है। यहां एक टीचर रील देख रहे थे। तभी एक रील पर क्लिक किया तो उनके खाते के अलावा बेटी के खाते से पैसा निकल गया। इसके अलावा शहर और देहात के आठ थानों में सायबर फ्रॉड से जुड़े नौ प्रकरणों में पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें लगभग पांच लाख, 66 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई।
सेना का अधिकारी बनकर दिया झांसा
बैरसिया (Berasia) पुलिस ने दो प्रकरण 500—502/26 दर्ज किए हैं। जिसमें पहली शिकायत 53 वर्षीय अम्बरीश पटेरिया (Ambrish Pateriya) ने दर्ज कराई है। वे पार्क सिटी कॉलोनी (Park City Colony) में रहते हैं और टीचर हैं। उन्होंने डीपीटीवी रील (Reel) को क्लिक किया था। जिसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपए और बेटी के खाते से चार हजार रुपए निकल गए। इसी तरह 39 वर्षीय लखन सिंह जाटव (Lakhan Singh Jatav) के खाते से 9 अगस्त को 69344 रुपए निकल गए। उन्हें व्हाट्स एप पर बजाज फायनेंस कंपनी (Bajaj Finance Company) का कर्मचारी बनकर लोन (Loan) दिलाने का झांसा दिया था। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने 62 वर्षीय बद्री प्रसाद तिवारी (Badri Prasad Tiwari) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 743/26 दर्ज किया। वे करोद के नजदीक बृज कॉलोनी (Braj Colony) में रहते हैं। बद्री प्रसाद तिवारी के खाते से 50 हजार रुपए निकले। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनसे सेना का अधिकारी बनकर मकान किराए पर लेने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई है। इसी तरह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने 42 वर्षीय राजवीर सिंह जाट (Rajveer Singh Jat) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 777/26 दर्ज किया। भानपुर स्थित शिव नगर कॉलोनी (Shiv nagar Colony) निवासी पीड़ित के पास 40 हजार रुपए कब और कैसे निकले पता ही नहीं चल सका। ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने जवाहर कॉलोनी (Jawahar Colony) निवासी 47 वर्षीय चांद मियां (Chand Miya) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 356/26 दर्ज किया। उनके खाते से 47366 रुपए निकले हैं। शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने गुलमोहर निवासी 36 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता (Sandeep Kumar Gupta) की शिकायत पर सायबर फ्रॉड का प्रकरण 476/26 दर्ज किया। पेशे से सिविल इंजीनियर गुप्ता ने एक मशीन खरीदने के लिए जालसाजों के फर्जी खाते में 77150 रुपए निकल गए। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने सुंदर नगर (Sunder Nagar) निवासी 39 वर्षीय गीतेश गणेश (Geetesh Ganesh) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 479/26 दर्ज किया। उनका मोबाइल (Mobile) हैक करके 88 हजार रुपए निकाल लिए गए। कोलार (Kolar Road) रोड थाना पुलिस ने ओम नगर (Om Nagar) निवासी 40 वर्षीय दीपक राय (Deepak Rai) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 509/26 दर्ज किया। उन्हें नौकरी लगाने का सपना दिखाकर जालसाजों ने 46767 रुपए ऐंठ लिए। वहीं चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने ग्लोबल सिटी (Global City) निवासी 57 वर्षीय राम शिरोमणि पांडे (Ram Shiromani Pandey) की शिकायत पर प्रकरण 312/26 दर्ज किया। उन्हें बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने संपर्क किया था। इसके बाद एक लिंक मोबाइल पर भेजी, जिसके बाद खाते से 96173 रुपए निकल गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।