Bhopal News: नजीराबाद में तीन नाबालिग बच्चों की हुई मौत

Share

Bhopal News: दो बाबड़ी में नहाते वक्त डूबे, तीसरे नाबालिग की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन नाबालिगों की मौत के मामले थाने पहुंचे हैं। ये मामले राजधानी के भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके के है। इसमें दो नाबालिगों की बावड़ी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरे नाबालिग का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामले में आपराधिक भूमिका के संबंध में अभी जांच किया जाना बाकी है।

मंदिर में परिक्रमा करने गए थे

नजीराबाद (Najirabad) थाना पुलिस के अनुसार राजपाल सोलंकी पिता संतोष सिंह सोलंकी उम्र 18 साल और राज सोलंकी पिता कृष्णपाल सोलंकी उम्र 16 साल की मौत हो गई। दोनों देव बरखेड़ी गांव में आलोक नाथ मंदिर (Alok Nath Mandir) में परिक्रमा करने 15 अगस्त की सुबह गए थे। इससे पहले दोनों मंदिर के नजदीक पुरानी बावड़ी में नहाने उतर गए। जिस कारण वे दोनों गहराई में जाकर डूब गए। राजपाल सोलंकी (Rajpal Solanki) कक्षा दसवीं का छात्र है। जबकि राज सोलंकी (Raj Solanki) कक्षा आठवीं के छात्र थे। दोनों ग्राम कढ़ैया कोटा गांव के रहने वाले थे। घटना स्थल के नजदीक उनके कपड़े भी पुलिस को बरामद हुए हैं। दोनों के शव 15 अगस्त की रात 11 बजे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए। नजीराबाद पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

इधर, नजीराबाद गांव में ही आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई। घटना 14—15 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। शव की पहचान राहुल अहिरवार (Rahul Ahirwar) पिता अर्जुन अहिरवार उम्र 14 साल के रुप में हुई है। घटना से पहले वह दादा के कमरे में टीवी देखने गया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा आत्महत्या के पीछे अभी ठोस वजह भी पता नहीं चली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह परिजनों के बयान दर्ज करेगी। नजीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाएं हाथ में 20 टांके आए, पुलिस का दिल नहीं पसीजा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!