Bhopal News: पंप मैनेजर समेत तीन युवकों को मारपीट करके जख्मी किया

Share

Bhopal News: पेट्रोल भराने के बाद भाग रहे एक युवक को मोपेड से खींचकर पकड़ा, हमला करके उसे भी छुड़ा ले गए आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पंप में पेट्रोल भराने के बाद भाग रहे तीन युवकों में से एक युवक को दबोच लिया गया। जिसके बाद उसके चार साथी आए और उन्होंने मारपीट करके उसे भी छुड़ा ले गए। यह मामला भेापाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके का है। हमले में पंप के मैनेजर समेत तीन व्यक्ति जख्मी हैं। वारदात पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

बिना पैसा दिए भागने लगे युवक को दबोचने पर मचा हंगामा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 03 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे हुई थी। हमले में आरआरएल तिराहा के नजदीक रचना पेट्रोल पंप (Rachna Petrol Pump) मैनेजर हिमांशु चौहान, रॉबिन, आकाश साहू जख्मी हैं। बागसेवनिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया पंप के चार नंबर मशीन पर शिवम कोली (Shivam Koli) था। वहां मोपेड सवार एमपी-04-वायबी-7645 पर तीन लड़के आए थे। उन्होंने सुबह साढ़े पांच बजे तीन सौ रुपए का पेट्रोल (Petrol) भराया। इसके बाद वह बिना पैसा दिए भागने लगे। यह देखकर आकाश साहू (Akash Sahu) एक्टिवा सवार के पीछे लपके और उन्हें सबसे पीछे बैठे एक युवक को दबोच लिया। बाकी दो युवक एक्टिवा लेकर भाग गए। कुछ देर बाद जो लड़के भागे थे उनमें से एक युवक लौटा। उसने घटना को मजाक बताते हुए ऑनलाइन भुगतान किया। उसके साथ एक्टिवा पर सवार युवक भुगतान करने के कुछ देर बाद दो अन्य लड़कों को लेकर आया। उनके पास डंडे थे। आरोपियों ने डंडों से पीटना शुरु कर दिया। हमले में जख्मी हिमांशु चौहान (Himanshu Chauhan) और रॉबिन (Robin) को नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर आरोपियों का मोपेड नंबर के जरिए पता लगा लिया है। हालांकि वह अपने ठिकानों से गायब बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: मजदूर समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!