Bhopal News: डी-मार्ट चौराहे के नजदीक हुई घटना, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला सुराग

भोपाल। फिर एक भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। अभी टक्कर मारने वाले वाहन का खुलासा नहीं हुआ है। इधर, एक दिन पूर्व संगीत शिक्षिका की डंपर की टक्कर से हुई मौत के मामले में चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही पुलिस
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 30 जुलाई की सुबह आठ बजे डी मार्ट के पास हुई थी। हादसे में 59 वर्षीय शोभालाल अहिरवार (Shobhalal Ahirwar) गंभीर रुप से जख्मी मिले थे। लोगों ने उन्हें जख्मी हालत में पाया था। वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था। उन्हें जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। जिसके बाद दोपहर तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है। शोभालाल अहिरवार मजदूरी करते थे। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने जांच के बाद 30 जुलाई की रात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 317/26 दर्ज किया है। हालांकि अभी वाहन का पता नहीं चला है। इधर, कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने डंपर (Dumper) एमपी-04-एचई-2348 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। डंपर की टक्कर से 29 जुलाई को म्यूजिक टीचर वैशाली शर्मा (Vaishali Sharma) की मौत हुई थी। वह मोटर साइकिल में भाई के साथ गैस की टंकी लेने जा रही थी।
रफ्तार में पांच फीट उछलकर कार डिवाइडर में चढ़ी
इधर, कजलीखेड़ा में ही बैरागढ़ चीचली के पास नायरा पेट्रोल पंप (Nayra Petrol Pump) के नजदीक तेज रफ्तार कार (Car) पांच फीट उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में किसी तरह के जनहानि के समाचार नहीं हैं। हादसा 30 जुलाई की रात नौ बजे हुआ। हादसे के बाद कार का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया था। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस घटना को मिलाकर यह तीसरा हादसा है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की तरफ से रफ्तार पर अंकुश लगाने किसी तरह की कोशिश अभी तक नहीं की गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।