Bhopal News: विदिशा जिले के रसूखदार ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मां और बहन की कराता है रैकी, दूसरे मामले में पति के खिलाफ कोर्ट केस लड़ रही पत्नी को धमकाया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के एमपी नगर थाने में घरेलू हिंसा से जुड़े दो मामले थाने पहुंचे। सबसे पहला मामला (Bhopal News) विदिशा जिले के रसूखदार ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिवार से जुड़ा हैं। परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। जिस कारण वयोवृद्ध मां और बहन को कारोबारी बेटे की तरफ से खतरे की शिकायत हैं। इधर, भोपाल जिला न्यायालय में एक नव विवाहिता को पेशी के दौरान उसके पति ने धमकाया।
एफआईआर में हुई देरी को लेकर पुलिस का यह है तर्क
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 84 साल है जो कि अभी एमपी नगर स्थित हाई प्रोफाइल कॉलोनी में बेटी के साथ रहती हैं। बेटा विदिशा (Vidisha) जिले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। मां का आरोप है कि बेटे का आचरण मार्च, 2017 में पति के निधन होने के बाद बदल गया है। वह फोन पर कई बार वृद्ध मां के अलावा बहन को भी अश्लील गाली—गलौज करते हुए कई बार धमका चुका है। वह 27 जून को अपने चिकित्सक मित्र के वाहन से एमपी नगर की कॉलोनी में आया। यहां कई बार घर के आसपास रैकी करने के बाद वह चला गया। इसके बाद वृद्धा ने रिश्तेदारों की मदद लेकर एक एडवोकेट के माध्यम से एमपी नगर थाने में आवेदन दिया। जिसमें 28 जुलाई को पुलिस ने धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसमें वयोवृद्ध महिला का कारोबारी बेटा और उसका विदिशा जिले में ही रहने वाला करीबी मित्र आरोपी है। इसी तरह एमपी नगर पुलिस ने 24 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले की रहने वाली है। उसकी 9 जनवरी को भोपाल कोर्ट में पेशी थी। उस वक्त पति ने अदालत में ही उसे धमकाया था। इसके अलावा वह विवाहिता जो अभी बहन के पास रहती है उसका पीछा करके कई तरह से धमकाने का काम लगातार कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता जनवरी में हुई घटना के बाद अपने मायके चली गई थी। अब वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।