Bhopal News: दो साल पहले की थी लव मैरिज, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। लव मैरिज करने के दो साल बाद ही एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस के पास पहुंची है। परिजन बेहोशी की हालत में नव विवाहिता को लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों को दूसरी मंजिल से गिरने की जानकारी दी गई थी।
दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पलक मीणा (Palak Meena) राजधानी पार्क सिटी कॉलोनी (Rajdhani Park City Colony) फेज-1 में रहती थी। उसने दो साल पूर्व सुमित सेन (Amit Sen) के साथ प्रेम विवाह किया है। घटना 29 जुलाई की दोपहर हुई थी। उस वक्त पति, जेठ और ससुर अपने-अपने काम पर गए थे। दोपहर दो बजे पलक मीणा गिर गई तो घर में मौजूद सास की वयोवृद्ध सास (आजी सास) ने आसपास के लोगों से मदद मांगकर गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) पहुंचाया। इलाज के दौरान शाम साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घटना के संबंध में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। दोनों परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम भी कराया गया। आगे मामले की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी की तरफ से की जाएगी। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 56/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।