Bhopal News: बहन को सेज कॉलेज छोड़ने जा रहा था, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया

भोपाल। ट्रक से बचने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके की है। घटना से उसके पिता भी सदमे में आ गए। उनका भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बहन को कॉलेज छोड़ने जाते समय हुआ हादसा
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना इनवर सिटी (Inver City) के सामने 28 जुलाई की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। हादसे में समर्थ दुबे पिता चंद्रमोहन दुबे उम्र 17 साल की मौत हो गई है। वह ब्रिटिश पार्क कॉलोनी (British Park Colony) में रहते थे। घटना के वक्त समर्थ दुबे (Samarth Dubey) कार चलाते हुए सेज कॉलेज (Sage College) में पढ़ने वाली बहन सृष्टि को छोड़ने जा रहे थे। तभी उनके सामने ट्रक (Truck) आ गया। जिससे बचने कार (Car) मोड़ी तो वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में समर्थ दुबे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी 20 वर्षीय बहन सृष्टि की हालत गंभीर है। मामले की जांच कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया है। हादसे की जानकारी माता-पिता को दी गई तो पिता बेसुध हो गए। बताया जा रहा है कि पिता पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।