Bhopal Job Fraud: पुलिस मुख्यालय में सीआईडी कर्मचारी बनकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

Share

Bhopal Job Fraud: नौ साल पहले लेबर डिपार्टमेंट में गवर्नमेंट जॉब दिलाने का झांसा देने के आरोपों में काट चुका है जेल, पूछताछ के लिए पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया

Bhopal Job Fraud
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सीआईडी का कर्मचारी बनकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैंसा ऐंठने वाला जालसाज गिरफ्तार किया गया है। उसने कई युवाओं के साथ ऐसा किया है। इस मामले में भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर की  अशोका गार्डन थाना पुलिस ने गुपचुप प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस विभाग में बाबू की नौकरी लगाने का दिया झांसा

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार कीर्ति साहू पिता निर्मल साहू उम्र 23 साल सेमरा कला (Semra Kala) में पुरुषोत्तम नगर (Purshottam Nagar) में रहती हैं। वे एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) से इंजीनियरिंग कर रही है। उनके ही साथ कॉलेज में सहपाठी जया शाक्या (Jaya Shakya) थीं। सहेली की जॉब (Job) लगाने के नाम पर अखिलेश नापित (Akhilesh Napit) से पहचान हुई थी। इस कारण कीर्ति साहू (Kirti Sahu) ने भी उससे पुलिस विभाग (Police Department) में बाबू की नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख, 16 हजार रुपए मांगे। जब कीर्ति साहू की नौकरी नहीं लगी तो उसने चेक दिया था। यह चेक खाते में डाला गया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद कई महीनों तक आरोपी अखिलेश नापित झांसा देकर पैसा ऐंठने का काम करता रहा। इस मामले में अप्रैल, 2026 में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के बाद दो दिन पूर्व गुपचुप अशोका गार्डन थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 412/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: जमीन खरीदने का एग्रीमेंट करके दिया चेक बाउंस हुआ

पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आई

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने सौम्या एवर ग्रीन मानसरोवर डेंटल कॉलेज (Saumya Evergreen Mansarovar Dental College) के पास रहने वाले अखिलेश नापित पिता बलराम नापित से पूछताछ की जा रही है। वह 2017 में जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने में गिरफ्तार किया जा चुका है। उस वक्त श्रम विभाग (Labour Department) में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा ऐंठा गया था। हालांकि पुलिस ने अखिलेश नापित के अलावा मनोज शाक्या (Manoj Shakya) को भी आरोपी बनाया है। जबकि मनोज शाक्या ने स्वयं अपनी बेटी जया शाक्या को नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को पैसा दिया था। उन्होंने शुरुआत की पहली किस्त 50 हजार रुपए कीर्ति साहू से लेकर आरोपी तक पहुंचाई थी। उसके बाद सारा लेन-देन कीर्ति साहू ने चेक के जरिए सीधे आरोपी से किया था। यह जानते हुए भी पुलिस ने मनोज शाक्या को भी प्रकरण में आरोपी बना दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने गटका जहर
Don`t copy text!