Bhopal News: शराब दुकान में काम करने वाले युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, मुखबिरी की शंका पर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में एक पखवाड़े से अवैध शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दो दिन पहले ईटखेड़ी में आबकारी अमले पर हमला हुआ था। जबकि एक सप्ताह पूर्व गुनगा में शराब दुकान लूट ली गई थी। अब उसी गुनगा (Bhopal News) में शराब दुकान के कर्मचारी पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर क्षेत्र में अवैध शराब बेचते हैं। जिन्हें जख्मी पर आबकारी विभाग को मुखबिरी करने का शक है।
मुखबिरी की शंका के चलते किया हमला
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम जैतपुरा निवासी 31 वर्षीय राहुल अहिरवार (Rahul Ahirwar) देशी शराब दुकान (Wine Shop) पर ड्राइवर के साथ कलेक्शन का काम करते हैं। वे 25 जुलाई की रात हरार्खेड़ा, रतुआ और गुनगा की दुकानों से नकदी एकत्र करके ठेकेदार के पास जमा कराने के बाद वापस जा रहे थे। वह दुकान के सामने खड़ी अपनी बाइक लेने पहुंचे तो दौलत लोधी, विशाल लोधी, अन्नू गुर्जर, प्रमोद जोशी, गोविंद अहिरवार और उनके अन्य साथियों ने उस पर तलवारों (Sword) से हमला बोल दिया। जिस कारण राहुल अहिरवार के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ घंटे पहले आबकारी विभाग (Excise Department) ने ईटखेड़ी (Ithkhedi) क्षेत्र के करोंद खुर्द गांव में अवैध शराब (Illegal Liquor) के खिलाफ छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान दौलत लोधी (Daulat Lodhi) , अन्नू गुर्जर (Annu Gurjar) और उनके साथियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों को संदेह था कि राहुल अहिरवार ने उनकी सूचना आबकारी विभाग को दी थी। इसी शक में उन्होंने हमला करने की साजिश रची। गुनगा थाना पुलिस ने प्रकरण 223/26 दर्ज कर लिया है। गुनगा थाना पुलिस ने दौलत लोधी, अन्नू गुर्जर, प्रमोद लोधी (Pramod Lodhi) और गोविंद अहिरवार (Govind Ahirwar) को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दौलत और अन्नू के खिलाफ ईटखेड़ी में शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे थे। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।