Bhopal News: आकांक्षा हॉस्टल में छात्रा फांसी पर झूली

Share

Bhopal News: जन्मदिन की पार्टी के बीच कमरे में पहुंचकर फंदे पर लटकी, परिजनों को बुलाया गया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। गवर्नमेंट आकांक्षा हॉस्टल में कक्षा बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। परिवार को भोपाल बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद मौत को लेकर स्थिति साफ होगी।

बर्थडे वाले दिन उठाया ये कदम

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार छात्रा की उम्र 17 साल है जो कि अलीराजपुर (Alirajpur) जिले की रहने वाली थी। आकांक्षा हॉस्टल (Akanksha Hostel) में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। 27 जुलाई की शाम करीब पांच बजे सहपाठी छात्राएं उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने कमरे पहुंचीं। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो छात्राओं ने खिड़की से देखा। इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी गई। दरवाजा खुलने पर छात्रा मृत मिली। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि कमरे से मिली एक नोटबुक में जीवन और मृत्यु से जुड़े कुछ विचार लिखे मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मचुर्री में रखवाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके भोपाल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसी छात्रावास में अक्टूबर 2025 में भी एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी थी। वर्तमान मामले में कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 19/26 कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल (SI Kaushlendra Singh Baghel) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Nepali Jansampark Samiti: नेपाली जनसंपर्क समिति के भवन का जीर्णोद्वार कार्यक्रम संपन्न

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!