Bhopal News: मस्जिद में घुसा लेकिन बाहर कहां से निकला पता नहीं चला

Share

Bhopal News: एनओसी, कागजात, वेतन के रजिस्टर समेत दानपेटी से नकदी गायब, पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मस्जिद में एक संदिग्ध वारदात हुई हैं। जिसमें एक व्यक्ति भीतर जाता दिख रहा है। लेकिन, वह बाहर किस रास्ते गया यह पता नहीं चल पा रहा। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाने में पहुंचा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन, उसे लगता है कि मामला कुछ दूसरा ही है।

मस्जिद के दस्तावेज भी हुए गायब

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में सैयद जुबेर पिता अब्दुल रउफ उम्र 68 साल ने प्रकरण 142/26 दर्ज कराया है। यह प्रकरण 27 जुलाई को दर्ज किया गया है। सैयद जुबेर (Syed Zubair)  कोहे अरेरा मस्जिद में देखरेख का काम करते है। मस्जिद में 26 जुलाई की रात नौ बजे एक व्यक्ति भीतर घुसा था। निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में वह जाते हुए दिख रहा है। अगली सुबह मस्जिद (Mosque ) खुली तो दानपेटी (Daanpeti) के ताले के अलावा मस्जिद के एनओसी, मान्यता, वेतन से संबंधित सारे दस्तावेज भी गायब थे। पुलिस को यही बात खटक रही है। क्योंकि चोर होता तो वह केवल दानपेटी को निशाना बनाता। लेकिन, दस्तावेज उठाने के पीछे दूसरा विवाद समझकर आंतरिक पड़ताल पुलिस की तरफ से की जा रही है। जिसके लिए मस्जिद कमेटी के लोगों से भी पुलिस बातचीत करके निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crematorium News: चार के भरोसे 40 चिताएं, शमशान से संकट के संकेत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!