Bhopal News: टीआईटी कॉलेज के छात्रों को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर

Share

Bhopal News: हादसे के बाद वाहन पलटा, पिछला पहिया निकलकर सड़क पर आया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। टीआईटी कॉलेज के छात्रों को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो छात्र जख्मी हैं। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना के बाद रिक्शा भी पलट गया और उसका पहिया निकलकर सड़क पर आ गया।

टीआईटी कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 15 जुलाई की सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। हादसे की रिपोर्ट एक दिन बाद छात्रों ने दर्ज कराई। ई-रिक्शा (E-Rikshaw) एमपी-04-जेडवाय-4982 आनंद नगर की तरफ से आ रहा था। उस वाहन ने पैदल जा रहे बृजेश प्रजापति, नागेंद्र सिंह, नितेश चौरसिया (Nagendra Singh Chaurasiya) और शिवम केसरवानी (Shivam kesarwani) को टक्कर मार दी। चारों छात्र हैं जो टीआईटी कॉलेज (TIT College) जा रहे थे। पिपलानी थाना पुलिस ने बृजेश प्रजापति (Brajesh Prajapati) की शिकायत पर प्रकरण 715/26 दर्ज किया है। घायलों को मिसरोद (Misrod) स्थित सागर अस्पताल (Sagar Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईपीएल पर दांव लगाते चार सटोरिए गिरफ्तार 
Don`t copy text!