Bhopal News: जोन-4 में हुई दोनों वारदातों में पुलिस को पास कोई सुराग नहीं

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो सूने मकानों का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपए का माल बटोर ले गए हैं। जिसमें अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
इन सूने मकानों में हुई चोरी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की पहली घटना करोद स्थित गोपाल नगर (Gopal Nagar) में हुई। यहां कुलदीप खटीक (Kuldeep Khatik) रहते हैं जो काम से छत्तीसगढ़ गए थे। पत्नी कामिनी खटीक (Kamini Khatik) धार्मिक आयोजन में भाग लेने गई थी। तभी सूना मकान पाकर चोर भीतर घुसे और जेवर-नकदी समेत करीब तीन लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 644/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह छोला मंदिर (Chhola Mandir) स्थित प्रमोद अहिरवार (Pramod Ahirwar) के सूने मकान में चोरी हो गई। वे इवेंट कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी पारिवारिक काम से बीना गई थीं। जबकि वे दिल्ली (Delhi) गए हुए थे। वहां से लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। जिनकी कीमत अभी पुलिस ने नहीं बताई है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 673/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।