Bhopal Fraud News: न्यू मार्केट के नजदीक कार में सवार साधु की वेशभूषा में आए जालसाज का कारनामा

भोपाल। मुरैना के एक प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ फर्जीवाड़ा किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। घटना न्यू मार्केट के नजदीक दिनदहाड़े अंजाम दी गई। पीड़ित का दावा है कि उसे जालसाज साधु जो कार से आया था हिप्नोटाइज में उलझाकर उनकी अंगूठी ले गया है।
सिर पर हाथ रखा और अंगूठी उतारकर दे दी
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार कुमार शर्मा पिता रामवीर शर्मा उम्र 43 साल मुरैना (Morena) जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे 3 जुलाई को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने भोपाल आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम बैरागढ़ में रखा गया है। इसलिए वे मालवीय नगर (Malviya Nagar) स्थित श्री पैलेस होटल (Shri Palace Hotel) में ठहरे थे। कुमार शर्मा (Kumar Sharma) 05 जुलाई की सुबह लगभग साढ़े दस बजे न्यू मार्केट (New Market) से खरीददारी करके वापस लौट रहे थे। तभी स्वर्णप्रभा ज्वैलस (Swarnprabha Jewellers) के सामने उनके सामने एक कार (Car) आकर रुकी। उसमें साधु (Sadhu) के भेष में एक व्यक्ति उतरा और एमपी नगर का पता पूछा। पीड़ित ने शहर में नया होने का बोलकर जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उस साधु ने उनके सिर पर हाथ रखा। ऐसा करते ही उन्होंने हाथ में पहनी घड़ी उतारकर उन्हें दे दी। वह बोला उन्हें घड़ी नहीं हाथ में पहनी हुई अंगूठी (Ring) चाहिए। जिसको उतारकर उसने दे दिया। आरोपी के जाने के बाद उन्हें जालसाजी का अहसास हुआ तो वे प्रकरण दर्ज कराने दोपहर में थाने पहुंचे। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 564/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध कार सवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।