Bhopal News: दो स्थानों पर चोरी की वारदात

Share

Bhopal Newsसोने-चांदी के जेवरात, प्रोटीन के सामान समेत माल बटोरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी के दो मामले दर्ज किए गए। यह घटनाएं भाोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा और शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई है। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के अलावा प्रोटीन दुकान के भीतर से सामान बटोर ले गए हैं। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

कम्पयूटर से मिलान करने पर चोरी का पता चला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार ऋषि राज सिंह तोमर पिता मंगल सिंह तोमर उम्र 32 साल की सहगल टॉवर (Sehgal Tower) में प्रोटीन की दुकान हैं। उनकी दुकान से 17 हजार रुपए के डिब्बे गायब मिले। यह मामला तब उजागर हुआ जब कंप्यूटर के रिकॉर्ड में मौजूद संख्या और दुकान में रखी सामग्री में अंतर पाया गया। ऋषिराज सिंह तोमर (Rishiraj Singh Tomar) ने चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। दुकान में उनके अलावा मैनेजर यश राजभर भी रहते हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 445/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाने में मोहम्मद सलमान पिता नूर मोहम्मद उम्र 35 साल ने चोरी का मामला 378/26 दर्ज कराया है। वे मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony)  में रहते हैं। मोहम्मद सलमान (Mohammed Salman) पुताई का काम करते हैं। घटना उस वक्त हुई जब उनकी वयोवृद्ध मां आबिदा बी घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थी। मकान से दो पायल, सोने का पैंडल और नकदी दो हजार रुपए गायब हैं। चोरी की वारदात 30 जून की दोपहर को अंजाम दी गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!