Bhopal News: रेत-गिट्टी के भुगतान को लेकर कारोबारी और ठेकेदार के बीच थी कलह,जिसके घर छत डल रही थी वह भी विवाद में कूदा

भोपाल। दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। मेडिकल के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके का है। इससे पहले रेत-गिट्टी के कारोबारी भाई निर्माणाधीन मकान की छत डालने वाली जगह सामान के बदले में होने वाले भुगतान को लेकर विवाद करने पहुंच गए थे। जिसके घर छत डलनी थी वह भी कारोबारी भाई से भिड़ गया। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पैसे के भुगतान को लेकर चल रहा था विवाद
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से रामबाबू साहू पिता काशीराम साहू उम्र 41 साल ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी देवांश परमार और उसके भाई नरेंद्र विश्वकर्मा (Narendra Vishwakarma) को बनाया गया है। देवांश परमार (Devansh Parmar) की ट्रेडर्स का कारोबार है। उसकी ही दुकान से ठेकेदार गणेश ने माल खरीदा था। ठेकेदार से पैसा लेना था। मकान की छत रामबाबू साहू (Rambabu Sahu) के अमराई परिसर में 24 जून की रात लगभग आठ बजे डाली जा रही थी। रामबाबू साहू अधिवक्ता हैं उन्हें विवाद का पता चला तो वे घर पहुंचे। दोनों कारोबारी भाईयों को समझाया कि गणेश से विवाद है तो वे उनकी छत क्यों नहीं डलने दे रहे। उन्होंने बताया कि गणेश से 45 हजार रुपए का सामान दिया है। जिसमें 20 हजार रुपए ही उसने दिए हैं। दोनों भाईयों का कहना था कि वे पैसा भुगतान की गारंटी लेते हैं तो छत डालने वह देंगे। यहां से हुए विवाद में रामबाबू साहू का परिवार भी कूद गया। गाली-गलौज, धक्कामुक्की के बाद मारपीट में नौबत आ गई। बागसेवनिया थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से पिता-पुत्र को आरोपी बनाया है। बागसेवनिया पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद 24—25 जून की दरमियानी रात काउंटर केस 425-426/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।