Bhopal Fraud News: अटल आवास योजना के लिए आवेदन करने के नाम पर ऐंठ लिए पौने दो लाख रुपए

भोपाल। सरकारी कर्मचारियों के बहुमंजिला भवन को अटल आवास योजना का बताकर फर्जीवाड़ा किया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। ऐसा करने वाली महिला है जिसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अटल आवास में फ्लैट दिलाने के नाम पर ऐंठी रकम
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रतीक सोनी पिता स्वर्गीय उमेश सोनी उम्र 32 साल कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटरा सुल्तानाबाद (Kotra Sultanabad) के जीवन विहार अपार्टमेंट (Jeevan Vihar Appartment) में रहते हैं। उन्होंने जहांगीराबाद स्थित गल्ला मंडी में रहने वाली महिला प्रवीण तिवारी (Praveen Tiwari) के खिलाफ आवेदन दिया था। प्रतीक सोनी (Prateek Soni) हाथ में पहनने वाले दास्तानों को बेचने का कारोबार करते हैं। उनकी नगर निगम कार्यालय में तीन साल पहले प्रवीण तिवारी से मुलाकात हुई थी। तभी अटल आवास योजना (Atal Awas Yojana) खरीदने को लेकर चर्चा भी हुई थी। उनके पास पिछले महीने यह बोलकर फोन आया कि टीटी नगर में अटल आवास में फ्लैट बिकने वाले हैं। फ्लैट की आधिकारिक कीमत 22 लाख रुपए हैं। आवंटन कराने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत अफसरों को देना होगी। वह उन्हें लेकर सरकारी कर्मचारियों की बहुमंजिला कॉलोनी में ले गई। वहां एक बहुमंजिला भवन कर्मचारियों के और दो इमारत निजी व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित होना बताया। जिसके बाद डेढ़ लाख रुपए नकद और 30 हजार रुपए फोनपे के जरिए प्रवीण तिवारी को दिए थे। बदले में उसने एक रसीद दी थी। उन्होंने वह रसीद स्मार्ट सिटी कार्यालय (Smart City Office) में उप यंत्री मित्र रिषभ सिंह चौहान (Rishabh Singh Chauhan) को दिखाई। वह रसीद फर्जी होने का पता चला। इसके अलावा उन्हें यह भी पता चला कि वह जिस फ्लैट को देखकर आए हैं वह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए बने हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रवीण तिवारी नाम की जालसाज महिला ने इस तरह का झांसा देकर कई अन्य लोगों से भी पैंसा ऐंठ लिया है। टीटी नगर थाना पुलिस ने फिलहाल 15 जून को जालसाजी का प्रकरण 460/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।