Bhopal Cheating News: अकाउंट ऑफिसर ने फेक एंट्री करके चार लाख रुपए हड़पे

Share

Bhopal Cheating News: बंसल समूह के फाइनेंस मैनेजर ने दर्ज कराया प्रकरण,एनुअल ऑडिट के दौरान सामने आई गड़बड़ी

Bhopal Cheating News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। बंसल समूह के एक अकाउंट ऑफिसर पर जालसाजी करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में समूह के फाइनेंस मैनेजर ने तमाम तथ्यों के साथ अशोका गार्डन थाने में आवेदन दिया था। जिसकी जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राथमिक विवेचना में अभी तक नकदी चार लाख रुपए से ज्यादा की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।

ऑडिट में घोटाला निकलकर सामने आया

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार प्रेमेंद्र बहादुर (Premendra bahadur) पिता स्वर्गीय ज्ञानेंद्र बहादुर उम्र 63 साल कोलार रोड (Kolar Road) स्थित गिरधर परिसर (Girdhar Parisar) में रहते हैं। वे बंसल समूह (Bansal Group) में फाइनेंस मैनेजर हैं। समूह का औद्योगिक क्षेत्र बी-सेक्टर में गोदाम हैं। यहां कंपनी के लेखा अधिकारी आबिद अहमद सिद्दीकी पिता इरशाद अली उम्र 44 साल तैनात थे। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित चौकसे नगर में रहते हैं। आबिद अहमद सिद्दीकी (Abid Ahmed Siddiqui) ने मार्च, 2026 में न्यू भारत मार्ट (New Bharat Mart) के नकद मिले 49,740 रुपए में से 49 हजार रुपए में बैंक में जमा करना दर्शाया था। लेकिन, ऑडिट में पता चला कि प्रविष्टि तो थी लेकिन उसकी जानकारियां गायब थी। इसी तरह सनी किराना (Suny Kirana) की तरफ से मार्च, 2026 को 68, 700 रुपए में से सिर्फ 700 रुपए लिखकर 50 हजार रुपए बैंक में चेक से जमा कराना दर्शाया। इन्हीं दोनों निजी कंपनियों से मिली दो अन्य प्रविष्टियों में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया गया था। अनंत इंटरप्राइजेस, ताज किराना में भी इसी तरह का घोटाला निकलकर सामने आया। चेक से भुगतान नहीं होने की भी बात निजी फर्म ने बंसल समूह को बताई। जिसके बाद गल्ले में भी वह रकम नहीं मिली। ऑडिट (Audit) में चार लाख, छह हजार रुपए से ज्यादा की रकम में हेर-फेर मिला। इस संबंध में 28 मई को कंपनी की तरफ से आला अधिकारियों से शिकायत हुई थी। जिसकी जांच के बाद 15 जून को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 317/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नकदी और चांदी के कंगन गायब

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!