Bhopal News: रिटायर एडीजी के बंगला चोरों ने कर दिया साफ

Share

Bhopal News: श्रीलंका से वापस लौटकर थाने में दर्ज कराई शिकायत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वारदात करने वाला संदिग्ध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के बंगले का ताला चोरों ने चटका दिया। मकान से नकदी दो लाख के अलावा सोने—चांदी के कीमती जेवरात ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी इलाके की है। जब यह पूरी वारदात हुई तब वे श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गए हुए थे। उन्होंने दो दिन बाद भोपाल आकर चूना भट्टी थाने में प्रकरण दर्ज कराया।

कोलंबो गया हुआ था परिवार

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार घटना जानकी नगर (Janki Nagar) स्थित कॉलोनी में हुई। यहां राधा कृष्ण मिट्टा (Radha Krishna Mitta) पिता लक्ष्मी नाथ उम्र 66 साल का परिवार रहता है। वे मध्यप्रदेश कैडर में 1995 बैच के सेवानिवृत्त अफसर भी है। राधा कृष्ण मिट्टा उर्फ एमआर कृष्णा एडीजी (ADG) पद से रिटायर हुए हैं। वे मकान में ताला लगाकर कोलंबो (Colombo) गए हुए थे। घर की निगरानी के लिए ड्रायवर रखा था। दो दिन पूर्व एक व्यक्ति बंगले के भीतर ताला तोड़कर घुसा। वह महज पांच मिनट रहा और बैग लेकर बाहर निकला। उस बैग (Bag) में दो लाख रुपए, सोने—चांदी के जेवरात, रॉडो कंपनी की घड़ी के अलावा अन्य सामान बटोर लिया। इस बात की जानकारी उन्होंते तुरंत ही चूना भट्टी थाना पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद वहां उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड निगरानी के लिए भी तैनात कर दिया था। कोलंबो से वापस लौटकर उन्होंने 12 मार्च को इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया। थाना प्रभारी बीके संधू (TI BK Sandhu) ने बताया कि संदेही का चेहरा कैमरे में आया है। वह एक है और उसका पता लगाया जा रहा है। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 60/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई उदय सिंह सिसोदे (SI Uday Singh Sisode) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छुरी मारकर लूट करने वाले को दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!