Bhopal News: पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, धरपकड़ के दौरान महिला समेत कुछ लोग भागे

भोपाल। शमशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करते हुए कुछ लोगो को पकड़ा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। अवधपुरी स्थित शमशान घाट में खट कर्म कर रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचनाओं पर की गई है। जिन ग्रामीणों ने दबोचा उनका आरोप था कि संदेही खट कर्म कर रहे थे। जबकि पुलिस का कहना है कि हमें आरोपी मंदिर में मिले। शमशान घाट में कोई पूजा पाठ से संबंधित सामान ही नहीं मिला। दो संदेहियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया है।
फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार अवधपुरी थाना क्षेत्र के अमरावद खुर्द (Amravad Khurd) स्थित गांव में शमशान घाट है। यहां बीते कुछ समय से कुछ अजीब तरह की हरकतें हो रही थीं। हकीकत पता करने स्थानीय रहवासियों ने वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। कैमरों के फुटेज में शमशान के अंदर एक युवती सहित तीन लोग कुछ तांत्रिक क्रियाएं करते नजर आए। इसके बाद शमशान घाट की निगरानी शुरु कर दी गई। यहां दो दिन पहले इलाके के एक व्यक्ति की मौत हुई। जिसका अंतिम संस्कार उसी शमशान में किया गया। रात में लोगों को शमशान के अंदर दो युवक और एक महिला फिर नजर आए। जिसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। हालांकि धरपकड़ के दौरान महिला भागने में कामयाब रही। इधर, थाना प्रभारी रतनलाल परिहार (TI Ratanlal Parihar) का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। हमारी टीम पहुंची तो दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच रखा था। यह सभी लोग मंदिर में मिले थे। लोगों ने खट कर्म जैसे आरोप लगाए थे। जिसके बाद शमशान घाट में जाकर भी निरीक्षण किया गया था। लेकिन, वहां मौके पर कोई सामान ही नहीं मिला। यह सभी निराधार बातें हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई वे दोनों पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में रहते हैं।
गांव में चल रही है यह अफवाह
बताया जाता है कि खट कर्म या ठठ क्रिया छह प्रकार की होती है। इसमें मरने वाले व्यक्ति के सिर की खोपड़ी पर यह किया जाता है। ऐसा करने वाले अघोरी संत ज्यादा होते हैं। तांत्रिक क्रिया में इसे काफी गंभीर माना जाता है। अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित अमरावद खुर्द गांव में यह अफवाह फैली हुई है कि एक महिला शमशान घाट में लगातार आ रही थी। उसके साथ एक कथित बाबा भी आता था। हालांकि पुलिस की तरफ से इन बातों को कपोल कल्पना बोलकर मामले को हल्का करने का प्रयास किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।