Bhopal News: महिला वैटर को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: पति से अलग होने के बाद लिव इन में रहने लगी थी पीड़िता, इस बात को लेकर करता था शक, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। महिला वैटर को उसके लिए इन पार्टनर ने पीटकर जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके में हुई है। इधर, शाहजहांनाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीट दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बहन से मिलने गई थी पीड़िता

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 22 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे हुई। पीड़िता की उम्र 28 साल है। उसकी शादी 2016 में अशोक नगर (Ashok Nagar)  जिले में हुई थी। उसका मायका भोपाल में है। उसको बेटी के जन्म के बाद पति ने दो साल पहले मायके में छोड़ दिया था। उसके बाद वह उसे लेने नहीं आया। इस कारण वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) इलाके में एक युवक के साथ लिव इन में रहने लगी। वह युवक अशोक नगर में स्थित ससुराल में उसके यहां किराए से रहता था। घटना वाले दिन पीड़िता अपनी बहन के घर आई थी। यहां उसका लिव इन पार्टनर पीछा करते हुए आ गया। उसको गाली—गलौज करते हुए उसको हाथ—पैर से वार करके बुरी तरह से पीटा। उसकी बहन ने आरोपी को वहां से बमुश्किल भगाया और थाने ले जाकर प्रकरण दर्ज कराया। हमले के पीछे अभी वजह पता नहीं चली है।

थाने में रिपोर्ट करने पर नाराज होकर पीटा

इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित मुस्लिम महिला को उसके पति ने बुरी तरह से पीट दिया। यहां पर वह किराए के मकान में रहती है। उसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया है। पति अक्सर घर में कलह करता है। घटना 22 अक्टूबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। पीड़िता जिसकी उम्र 19 साल है उसने बताया कि पति गाली—गलौज करते हुए उसका दुपट्टा पकड़कर उसको घसीटने लगा। वह पुलिस थाने में शिकायत करने से नाराज था।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक से गिरकर जख्मी युवक की मौत
Don`t copy text!