Bhopal News: भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौत, पिता की हालत नाजुक

Share

Bhopal News: घटना से जुड़े जो तथ्य सामने आए हैं उसको देखकर यह कहा जा सकता है कि आत्महत्या करने के लिए की जा रही थी धार्मिक यात्रा, एक बाइक पर पिता अपने तीन मासूम बच्चों, साले और दोस्त के साथ था सवार, सलकनपुर मंदिर जा रहे थे तभी ऐसा हुआ वाक्या

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, जब पूरी खबर पढ़ेंगें तो आपको बहुत गुस्सा आएगा। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। यहां हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि दुर्घटना में जख्मी उसका पिता जीवन और मौत से जूझ रहा है। दुर्घटना बाइक के असंतुलित होने के चलते हुई थी। उस बाइक पर एक, दो—तीन नहीं ​बल्कि छह लोग सवार थे। इसमें दो सगे भाई—बहन काल कवलित हो गए।

पिता के खिलाफ कार्रवाई होना तय

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह भयावह दुर्घटना 09 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त प्लेटिना बाइक (Bike) थी जिसको सुनील मरावी (Sunil Maravi) चला रहा था। उसके साथ तीन बच्चे वैशाली मरावी (Vaishali Maravi) उम्र 11 साल, रोहित मरावी (Rohit Maravi) उम्र 10 साल और रोहन मरावी (Rohan Maravi) उम्र पांच साल सवार थे। इसके अलावा बाइक पर उसके साथ साला अर्जुन सरयाम (Arjun Saryam) और दोस्त चिंटू उर्फ अंकित भी थे। प्लेटिना बाइक सुनील मरावी ही चला रहा था। वह रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित सिकंदराबाद में सुभाष शर्मा (Subhash Sharma) की क्रेशर में मजदूरी करता था। वहां पर उसका परिवार रहता था। सभी बाइक से सलकनपुर मंदिर जा रहे थे। बाइक पर सबसे आगे रोहन बैठा था। बाकी सभी बीच में बैठे हुए थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई गंगा सिंह (ASI Ganga Singh) ने बताया कि बाइक पर क्षमता से अधिक लोग बैठे थे। जिस कारण वह संतुलन नहीं रख सका। इसलिए छोटी झागरिया के पास मोड पर वह असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुनील मरावी की भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अर्जुन सरयाम से पूरा घटनाक्रम जाना। उसने बताया कि वह छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है। वह और उसका परिवार लगभग पंद्रह साल से भोपाल में क्रेशर में नौकरी कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस मर्ग 47—48/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मरने वाले बच्चों के पिता के खिलाफ एफआईआर की जा सकती है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लव, सेक्स और धोखा में एफआईआर
Don`t copy text!