Bhopal News: थाने में थैला लेकर पहुंची पुलिस

Share

Bhopal News: गिरने के बाद एक व्यक्ति की हुई थी मौत, पहचान नहीं होने के कारण सबूत मानकर उसे जब्त किया

Bhopal News
File Image

भोपाल। पुलिस को एक थैले से लगाव है। यह इसके पीछे बहुत गहरी वजह भी है। जिसके बारे में आपको पूरा समाचार पढ़ने के बाद ही पता चल सकेगा। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां पीपुल्स अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहंचा और कहानी में ​थैले की एंट्री हुई।

एक महीने पहले कहां से आया

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार करोंद के पास हनुमान मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति को अचानक चक्कर आए। वह गिर गया और बेसुध हो गया। यह वक्या 22 सितंबर की सुबह आठ बजे हुआ था। उसको पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर पुष्पारानी ने उसे चैक किया और मृत घोषित कर दिया। यह सूचना पुलिस को भी दे दी गई। निशातपुरा पुलिस मर्ग 64/24 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 40 से 45 साल के बीच है। उसके पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। पड़ताल के दौरान पुलिस को लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। अभी एक महीने पहले ही उसे क्षेत्र में देखा गया था। उसके पास एक थैला था जो पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने उसकी छानबीन की तो उसमें सिर्फ नाश्ता रखा हुआ मिला था। पुलिस को लगता है कि कोई थैला देखकर उसको पहचान ले। इसलिए उसको जब्त किया गया है। इस मामले की जांच एएसआई राम सिंह ठाकुर (ASI Ram Singh Thakur) कर रहे है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में आया ग्राहक बाथरूम में नहा रही महिला को देखने पहुंचा
Don`t copy text!