Bhopal News: मोपेड सवारों ने पीटा

Share

Bhopal News: फार्म हाउस के नजदीक रात को चल रहा था लड़का—लड़की का रोमांस वाला कार्यक्रम, बाधा बनने पर युवक को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोपेड पर सवार तीन युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मोपेड नंबर के आधार पर पता लगाना शुरु कर दिया है। पीड़ित ने बताया है कि हमलावरों में शामिल एक लड़के को उसने अपने घर के पास लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा था। वह उन्हें नहीं पहचानता है लेकिन, उन्हें वहां से उसने डपटकर भगाया था।

मां के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित शुभम माहौर (Shubham Mahaur) पिता दिनेश चंद्र माहौर उम्र 27 साल है। वह आस्था परिसर (Astha Parisar) में रहता है। उसने बताया कि घटना 29 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। वह अपने घर से बाहर​ निकलकर घुमने जा रहा था। तभी नजदीक फॉर्म हाउस (Farm House) की दीवार से टिककर युवक—युवती खड़े थे। वे आपत्तिजनक हालात में थे जिन्हें उन्हें डपटकर भगा दिया। इसके बाद वह लड़का मोपेड पर कुछ देर बाद आया। उसके साथ दो लड़के अन्य भी थे। उन्होंने मां से कहा कि उसको सबक सिखाना है। तब वह घर पर नहीं था। यह बात फोन करके उसकी मां ने बताई। वह घर लौट रहा था तो आरोपियों से वह टकरा गया। आरोपियों में शामिल एक लड़का वही था जो लड़की के साथ खड़ा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटना शुरु कर दिया। पुलिस को आरोपियों की मोपेड का नंबर एमपी—04—यूएफ—3362 पता चला है। यह किस व्यक्ति के नाम पर है यह पता लगाया जा रहा है। पीड़ित ने अपनी मां और बहन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों में उपेंद्र दोहरे (Upendra Dohre), राहुल वर्मा (Rahul Verma) और राजा का पता चला है। जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: आमने—सामने बाइक की भिड़ंत में दो की मौत
Don`t copy text!