Bhopal News: पान की गुमठी को भी चोरों ने नहीं बख्शा

Share

Bhopal News: लोहे की चादर काटकर दुकान के भीतर से सिगरेट, गुटखा समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में रात्रिगश्त की व्यवस्था बेपटरी हैं। डायल—100 की फिटनेस दम तोड़ चुकी है। कई थानों में बल की कमी भी है। जिस कारण जुगाड़ करके थानों की व्यवस्थाएं चल रही है। इन अव्यवस्थाओं का फायदा शहर में सक्रिय चोर गिरोह उठा रहे हैं। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यहां चोरों ने गुमठी की चादर हटाकर हजारों रुपए का माल समेट लिया।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत रजनी साहनी (Rajni Sahni) पिता राम विलास साहनी उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वह अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। रजनी साहनी की पिपलानी पेट्रोल पंप के नजदीक पान की गुमठी है। वह 24 अगस्त की रात में गुमठी में ताला लगाकर घर चला गया था। अगली सुबह गुमठी का ताला खोलने पहुंचा तो उसे चादर हटी मिली। भीतर रखा सामान जिसमें सिगरेट और पान गुटखा समेत हजारों रुपए का माल गायब था। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत पचीस हजार रुपए बताई है। इस मामले की जांच एसआई विजय सिंह (SI Vijay Singh) कर रहे है। पुलिस ने 638/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दफ्तर में घुसकर महिला की पिटाई
Don`t copy text!