Bhopal News: छात्रा के साथ ज्यादती 

Share

Bhopal News: मॉल में जाकर हंगामा करते हुए तमाचा मारा, पीड़िता की कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। मॉल में जॉब करने वाली एक युवती के साथ ज्यादती की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यह पूरी कहानी पुलिस के पास तब पहुंची जब आरोपी ने मॉल में जाकर हंगामा किया। पुलिस ने सच्चाई का पता लगाया तो घटना ज्यादती की निकलकर सामने आई। जिसके बाद प्रकरण दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मौसी के घर आते—जाते हुई थी पहचान

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह मूलत: मुरैना (Morena) जिले की रहने वाली है। यहां माता—पिता के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए मॉल में जॉब भी कर रही थी। इस मामले का आरोपी अंकित दांगी (Ankit Dangi) है। वह भी मुरैना जिले का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता की मौसी के घर आता—जाता था। इस कारण उसकी पहचान हुई थी। उसके साथ पीड़िता का परिचय दो साल पहले हुआ था। आरोपी ने घर में घुसकर उसको बंधक बनाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। यह बात उसने माता—पिता को नहीं बताई थी। अब आरोपी उसका पीछा करके उसको तंग कर रहा है। उसका कहना है कि वह उसके साथ शादी करेगा। जिसके लिए पीड़िता तैयार नहीं हैं। इसी कारण आरोपी उसके अलावा माता—पिता को भी फोन लगाकर परेशान कर रहा था। पिछले दिनों पिता ने भी उसे समझाया था। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने मॉल में जाकर पीड़िता को तमाचा मार दिया। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुरानी धाराओं में प्रकरण 764/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही हैंं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी में सड़क यात्रा के नाम पर लूट—खसोट का आरोप
Don`t copy text!