Bhopal News: नगर निगम कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत

Share

Bhopal News: इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था बेटा, पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal News
File Image

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र की है। उसकी तबीयत खराब होने के बाद बेटा इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां डॉक्टर ने चेक किया तो मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने यह दी जानकारी

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार राजेश साहू (Rajesh Sahu) पिता भगवानदास साहू उम्र 54 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मोत हो गई है। वह मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित हम्मालपुरा (Hammalpura)  में रहता था। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि राजेश साहू की 12 अगस्त की दोपहर तबीयत खराब हुई थी। उसको इलाज के लिए बेटा रिषीराज साहू हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने चेक किया तो मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह अत्याधिक मात्रा में शराब पीता था। इसके अलावा उसको सांस की भी बीमारी थी। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एएसआई गोरी खान (ASI Gauri Khan) कर रहे हैं। मंगलवारा पुलिस मर्ग 10/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा
Don`t copy text!