Bhopal News: स्कूटी की डिग्गी से ले गए जेवरात

Share

Bhopal News: जीवन भर की जोड़ी संपत्ति हुई गायब तो महिला हो गई बेसुध, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। जीवन भर की जमा पूंजी को चोर ले गए। जिसके बाद महिला यह जानकार हैरान हो गई। वह पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के पास अभी कोई सबूत नहीं हैं। हालांकि उसने बताया कि चोरी गई संपत्ति करीब 90 हजार रुपए की है।

यह पता लगा रही है पुलिस

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 7 अगस्त को हुई थी। घटना सईद हेमू कॉलोनी (Said Hemu Calany) बस्ती में हुई है। यहां रहने वाली लता फरकले (Lata Farkale) पति किशोर फरकले उम्र 50 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह अपना मकान बदल रही है। जिसके लिए उसने लोडिंग वाहन बुलाया था। उसमें घर के बड़े सामान रख दिए थे। जबकि सोने की चेन, पेंडल, अंगूठी समेत अन्य कीमती जेवरात उसने अपनी स्कूटी (Scooty) की डिग्गी में रख लिए। जब वह दूसरे मकान पर पहुंची और जेवरात निकालने लगी तो वह जेवरातों वाली पन्नी गायब मिली। पुलिस ने चोरी गए जेवरात की कीमत 84 हजार रुपए बता रही है। पुलिस ने इस मामले में 12 अगस्त की रात लगभग नौ बजे प्रकरण 251/24 दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच एएसआई मुंशीराम धाकड़ (ASI Munshiram Dhakad) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन जो भी व्यक्ति मकान बदलते वक्त वहां था उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कर्ज लेकर की थी शादी, बुरी फंसी पत्नी
Don`t copy text!