Bhopal News: ट्रैक्टर रिवर्स करते हुई थी मजदूर की मौत 

Share

Bhopal News: पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मजदूर की ट्रैक्टर रिवर्स करते समय कुचलने से मौत हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम किया था। अब जांच के बाद पुलिस ने उसके चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क हादसे में मौत

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एएसआई सुभाष त्यागी (ASI Subhash Tyagi) कर रहे हैं। हादसे में कन्हैयालाल नोरिया (Kanhaiyalal Noriya) पिता गौथन नोरिया उम्र 30 साल की मौत हो गई थी। जिसमें बागसेवनिया  पुलिस मर्ग 41/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर(Anand Nagar)  स्थित बिजली कॉलोनी (Bijli Colony) में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि कन्हैया लाल नोरिया बागसेवनिया स्थित साकेत नगर (Saket Nagar) में 19 जुलाई को मकान की छत डाल रहा था। वहां पर वह काम करने पहुंचा था। तभी ट्रैक्टर (Tractor) एमपी—41—एए—6089 का चालक उसको रिवर्स कर रहा था। उसने लापरवाही से कन्हैया लाल नोरिया पर उसे चढ़ा दिया था। उसको इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी कमला बाई के बयान दर्ज करने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण 464/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला चिकित्सक के मोबाइल पर भेज रहा था गंदे मैसेज
Don`t copy text!