Bhopal News: निर्माणाधीन शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी में हादसा 

Share

Bhopal News:हेमर मशीन चलाते वक्त करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
कोलार स्थित जेके अस्पताल

भोपाल। करंट से झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिस श्रमिक की जान गई वह हैमर मशीन चला रहा था। उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पीएम रिपोर्ट के बाद जांच करेगी पुलिस

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार कुशवाहा (Rajkumar Kushwah) पिता फतेह सिंह कुशवाह उम्र 28 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले में रहता था। फिलहाल छोला मंदिर स्थित भानपुर (Bhanpur) में वह रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि राजकुमार कुशवाहा मिसरोद स्थित सलैया के पास शिवा रायल पार्क (Shiva Royal Park) में प्लंबर का काम करने वह गया था। वह हेमर मशीन से काम कर रहा था। उसको 5 जुलाई की दोपहर लगभग एक बजे करंट लग गया। साथी उसको गंभीर हालत में इलाज के लिए जेके अस्पताल (JK Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टर ने उसे चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर आयुष ने दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेश वर्मा (HC Rajesh Verma) कर रहे है। मिसरोद पुलिस मर्ग 50/24 में कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। जिसमें ठेकेदार से लेकर अन्य बातों की पड़ताल की जाएगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगम को पुलिस ने जांच में शामिल किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें
Don`t copy text!