Bhopal News: पत्नी को सरेराह पति ने जूते से पीटा 

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले बेटे की सड़क हादसे में हुई थी मौत, नशा करने का आदी है पति, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरेराह पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पति नशे का आदी है। जिस कारण पत्नी उससे अलग रहने को पहले ही मजबूर हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके में हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पेट और सीने में आई चोट

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ यह घटना चाणक्यपुरी के पास हुई थी। घटना के वक्त उसकी बहन का बेटा भी साथ में था। दोनों बैंक से वापस लौट रहे थे। आरोपी पति नशे का आदी होने के चलते पारिवारिक कलह करता है। पीड़िता के बेटे की अप्रैल, 2024 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकेे बावजूद पति के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। इन बातों से तंग आकर पीड़िता उससे अलग किराए का मकान लेकर दूसरी जगह रहने चली गई। इस बात को लेकर वह काफी नाराज चल रहा था। आरोपी पति ने उसको पहले जूता फेंककर मारा। फिर उसके पेट पर लात मार दी। बहन के बेटे ने बचाव किया तो उसे भी पीट दिया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई तो आरोपी मौके से भग गया। पीड़िता को पेट के अलावा सीने में चोट आई है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal BJP News: विवेकानंद के विचारों को आत्सात करें: सुमित पचौरी
Don`t copy text!