Bhopal News: पति की प्रताड़नाओं से तंग महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: नागपुर में रहता है पति जो दहेज में मांग रहा था दस लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। पति की प्रताड़नाओं से तंग एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। आरोपी पति है जो कि महाराष्ट्र में रहता है। वह पीड़िता से दहेज में दस लाख रुपए की मांग कर रहा था।

इस कारण हुई थी शादी

कोलार थाना (Kolar Road) पुलिस के अनुसार शिकायत 24 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह कोलार थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता की महाराष्ट्र में स्थित नागपुर (Nagpur) में रहने वाले आरोपी पति अंकुश जरेल (Ankush Jarel) के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से पति पीड़िता मायके से दस लाख रूपए और कार लेकर आने के लिए उसे प्रताड़ित करता था। यातनाओं से तंग आकर पीड़िता मायके में आकर रहने को मजबूर थी। वह उसको अपने साथ नागपुर भी नहीं ले जा रहा था। इस कारण उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच एएसआई रूपेश नर्रे (ASI Naresh Narre) कर रहे हैं। पुलिस ने 519/24 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चा होने टोटका करने उधार ली थी रकम
Don`t copy text!