Bhopal News: सीने में दर्द के बाद अचानक मौत

Share

Bhopal News: जेके अस्पताल ले गए थे परिजन, पुलिस ने पीएम के लिए मॉर्चुरी पहुंचाया शव

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। सीने में दर्द के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। मौत होने की जानकारी पुलिस को जेके अस्पताल से चिकित्सकों ने दी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार मृतक योगेश मजूमदार (Yogesh Majumdar) पुत्र आनंद मजूमदार उम्र 36 साल है। वह सागर होम्स (Sagar Homes) कोलार रोड इलाके में रहता था। योगेश मजूमदार को 16 नवंबर की दोपहर ढ़ाई बजे सीने में अचानक दर्द उठा था। जिन्हें उपचार हेतु जेके अस्पताल (JK Hospital) ले जाया गया था। यहां डॉक्टर ने उन्हें चेक कर मृत घोषित कर दिया। कोलार रोड पुलिस मर्ग 100/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। फिलहाल उसके पास संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जैसे कोई तथ्य पता नहीं चले हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Innovation : अमेरिका के 911 नंबर की तरह एमपी में अब 112
Don`t copy text!