Bhopal News: होटल के कमरे में बनाए थे शारीरिक संबंध, शादी से मुकरा तो पीड़िता पहुंची थाने

भोपाल। शादी का झांसा देकर अमृत होटल में युवती के साथ ज्यादती की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी इलाके की है। जब अपने वादे से मुकरा तो पीड़िता थाने पहुंची थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
युवती से शादी करने से किया इंकार
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी पहचान अर्जुन से हुई थी। वह उसको अगस्त, 2025 में अमृत होटल (Amrit Hotel) में ले गया था। यहां उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने रिश्ता पर बंधने का झांसा देकर रेप किया। यह सिलसिला लगातार जारी रहा। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया है। वह पीड़िता से बचता है और बातचीत भी बंद कर दी। पुलिस ने पीड़ित युवती के न्यायाधीश के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 322/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।