Bhopal News: मोटर साइकिल में दुपट्टा फंसने से गिरकर महिला की मौत

Share

Bhopal News: प्रेग्नेंट होने के कारण नियमित हेल्थ चेकअप के लिए ले जा रहा था पति

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। हृदय विदारक हादसे में एक गर्भवती प्रेग्नेंट की मौत हो गई। वह पति के साथ नियमित हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। तभी पति के दो पहिया वाहन में महिला का दुपट्टा फंस गया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सिर पर लगी थी गहरी चोट

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 06 जून की दोपहर साढ़े बारह बजे हुई थी। मोटर साइकिल को विकास मेवाड़ा (Vikas Mewada) चला रहे थे। वे संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में रहते हैं। उनके साथ मोटर साइकिल में 30 वर्षीय पत्नी भारती मेवाड़ा (Bharti Mewada) भी थी। दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों जख्मी हो गए थे। चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में इलाज के दौरान भारती मेवाड़ा की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई। बैरागढ़ पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। पुलिस को मोटर साइकिल के पिछले पहिए में महिला का दुपट्टा फंसी हुई हालात में मिला है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: सत्ता में वापसी के बाद कांग्रेस के इन नेताओं पर भाजपा कसेगी शिकंजा, जानिए क्यों
Don`t copy text!