Bhopal News: पुलिस ने आदेशों का उल्लंघन करने पर दर्ज किया रासुका का मुकदमा

भोपाल। जिला बदर एक बदमाश घर से पकड़ाया है। उसका एक महीना अभी बाकी था। भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आदेशों की अवहेलना करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
बदमाश के खिलाफ दर्ज है चौदह मुकदमें
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चौदह मुकदमे दर्ज है। यह मुकदमे मारपीट, लूट, रंगदारी दिखाने और हत्या के प्रयास से संबंधित हैं। आरोपी को आठ महीने के लिए 4 नवंबर, 2025 को जिलाबदर किया गया था। आरोपी अन्नू उर्फ विशाल पाल (Annu@Vishal Pal) पिता रामसिंह पाल उम्र 26 साल है। वह कुम्हार मोहल्ला में रहता है। उसके खिलाफ खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) के अलावा बैरागढ़ थाने में मामले दर्ज हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।