Bhopal News: आरकेडीएफ कॉलेज के पास चाकू से हमला

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश के चलते वारदात, बचने हाथ आगे किया तो दो ऊंगली आधी कटी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आरकेडीएफ कॉलेज के पास एक व्यक्ति पर चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमले में जख्मी ने अपने हाथ आगे किया। जिस कारण उसके हाथ की दो ऊंगली बुरी तरह से कट गई है।

दोनों के बीच लंबे समय से चल रही थी रंजिश

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 20 वर्षीय युसूफ खान (Yusuf Khan) बुरी तरह से जख्मी है। वह अब्बास नगर (Abbas Nagar) में रहता है। वारदात उस वक्त हुई जब वह बड़ी मस्जिद के पास 06 जून की रात लगभग सवा नौ बजे चाय की दुकान पर पहुंचा। वहां आरोपी शहबाज उर्फ शाहवर (Shahbaz@Shahwar) आया। उसे देखते हुए वह गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। तभी से दोनों के बीच रंजिश है। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 245/26 दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। उसे दबोचने के लिए एक टीम जुटी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेस्टोरेंट मालिक को सबक सिखाने पहुंचे लड़के
Don`t copy text!