Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल समेट ले गए चोर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के पांच थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें हुई है। इसमें चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल बटोर ले गए हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स, छोला मंदिर, कोलार रोड, शाहजहांनाबाद और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई है।
दो दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध
कटारा हिल्स (Katara Hills) पुलिस ने अमोग नाथ शर्मा (Amog Nath Sharma) पिता वासुदेव शर्मा उम्र 60 साल की शिकायत पर चोरी का मामला 358/26 दर्ज किया। वे सरला स्टेट (Sarla Estate) अवधपुरी में रहते हैं और आम्रपाली मार्केट (Amrapali Market) में उनकी ऑटो पार्टस की दुकान है। उनके दुकान की पिछले हिस्से में सेंध लगाकर चोर एक दर्जन से अधिक बैटरी (Battery) और ऑयल के डिब्बे के अलावा अन्य सामान ले गए। निशातपुरा (Nishatpura) स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर कॉपर की केबिल और दो बेटरी चोरी कर ले गए। थाने में शिकायत 35 वर्षीय कमर खान (Kamar Khan) ने दर्ज कराई है। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने प्रतिक्षा सिटी (Pratiksha City) फेज-2 में रहने वाले 28 वर्षीय रवि मीणा (Ravi Meena) की शिकायत पर चोरी का 1068/26 प्रकरण दर्ज किया। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले में रहते हैं फिलहाल कपड़ों की दुकान में काम करते हैं। चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत अन्य सामान ले गया। इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने 30 वर्षीय रामचरण अहिरवार (Ramcharan Ahirwar) की शिकायत पर चोरी का मामला 904/26 दर्ज किया। वे मिस्त्री का काम करते हैं और दानिश कुंज (Danish Kunj) के पास रहते हैं। उसके सिरहाने के नीचे रखा मोबाइल (Mobile) कोई घर में घुसकर चोर ले गया है। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) निवासी 34 वर्षीय अनिल कुमार वर्मन (Anil Kumar Verman) की शिकायत पर मामला 711/26 दर्ज किया। वे दीपावली मनाने पुश्तैनी घर डिंडौरी जिले में गए थे। इसी दौरान उनके मकान मालिक अजीत परमानी (Ajeet Parmani) ने चोरी होने की जानकारी दी थी। घर के भीतर से चोर चांदी की करधौनी, सोने के झुमके, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान ले गए हैं। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने कोलुआ कला स्थित संतोष नगर (Santosh Nagar) निवासी 42 वर्षीय रामश्री बाई (Ramshri Bai) की शिकायत पर चोरी का मामला 703/26 दर्ज किया। वह परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) में रहने वाले भाई के पास गई थी। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए के माल को चोरी कर ले गए।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।