Bhopal Kidnapping News: दोनों ही गुटों के खिलाफ शहर के कई थानों में दर्ज है मुकदमे, कुछ दिन पहले ही तलवार से भी हमला करके फरार चल रहा आरोपी

भोपाल। राजधानी में कुख्यात बदमाश पिछले एक सप्ताह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उसने शाहजहांनाबाद इलाके में एक व्यक्ति पर तलवार मारकर जानलेवा हमला किया था। अब उसके गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति के ज्यादती मामले में समझौता नहीं करने पर वह उसकी पीड़िता के पति को किडनैप कर ले गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस की दबिश और घेराबंदी देखकर अगवा व्यक्ति को वह काली मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया।
पति पर लगातार समझौते का दबाव बना रहा था
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी भूरा हड्डी (Bhura Haddi) , उसकी गर्ल फ्रेंड अलीना और दो साथी थे। पुलिस ने अलीना को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भूरा हड्डी समेत अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है। पीड़िता का पति भी बदमाश है और वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र का गुंडा सूची में शामिल है। वह फिलहाल परिवार के साथ जहांगीराबाद में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी ने राजा शाहिद (Raja Shahid) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट में अभी विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष पीड़िता और उसके पति पर लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर 13 सितंबर रात करीब साढ़े 12 बजे पीड़िता का पति को कार (Car) से अगवा कर लिया गया। वह घर से खाना लेने निकला था। कार में आरोपी भूरा हड्डी, अलीना, शुभम और अयान थे। उन्होंने पहले मारपीट की उसके बाद कार से अगवा कर लिया। चलती कार में भी उसको पीटा गया।
पत्नी ने पुलिस से मांगी मदद
पति को कार में ले जाते उसकी पत्नी ने देख लिया। यह जानकारी उसने तुरंत थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार (TI Rajan Singh Ahirwar) को दी थी। वह एक्सटॉल कॉलेज (Extol College) के नजदीक थे। वायरलेस पर सूचना देकर संभावित रास्तों पर बदमाशों की घेराबंदी शुरु कर दी गई। यह देखकर आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए। भूरा हड्डी और उसके साथी पीड़ित को काली मंदिर से पहले पुल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण, मारपीट समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 310/26 दर्ज कर अलीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भूरा हड्डी, शुभम और अयान की तलाश कर रही है। भूरा हड्डी शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाने में तीन दिन पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार चल रहा है
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।